Rain likely in Delhi; minimum temperature recorded at 26.8 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को दिन के दौरान मध्यम बारिश होने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सामान्यत: बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में सफदरजंग में कुल 1.8 मिलीमीटर, पालम में 4.7 मिलीमीटर, लोधी रोड में 2.4 मिलीमीटर, रिज में 10.6 मिलीमीटर और आयानगर में 10.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच इन केंद्रों पर क्रमशः 1.5 मिलीमीटर, 4.2 मिलीमीटर, 2.2 मिलीमीटर, 10.6 मिलीमीटर और 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।