PWD is not responsible for the accident at Wayanad tunnel construction site: Minister Bashir
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल के लोक निर्माण मंत्री पी.के. बशीर ने मंगलवार को कहा कि वायनाड में कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन के लिए उनके विभाग को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का क्रियान्वयन कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन द्वारा पिछली एलडीएफ सरकार के कार्यकाल के दौरान की गई एक व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।
बशीर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस दुखद घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस परियोजना का प्रभाव आकलन रिपोर्ट तैयार नहीं किया था। केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी)ने कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन को विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी)के तौर पर नियुक्त किया था। कार्य कोंकण रेलवे द्वारा किया जा रहा था। इसके लिए राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)को दोष न दें।’’
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के सत्ता में आने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने परियोजना की समीक्षा की थी और काम करने वाली एजेंसी को निर्माण स्थल पर संभावित खतरों के को लेकर आगाह किया था।