जनता और सरकार के बीच संवाद का माध्यम बन रही जनसुनवाई: मुख्यमंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
Public hearing is becoming a medium of communication between the public
Public hearing is becoming a medium of communication between the public

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की, जहां उन्होंने राज्यभर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
 
बयान में कहा गया है कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अन्य नागरिकों से बातचीत की और अधिकारियों को उनकी शिकायतें तुरंत निपटाने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह की जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।
 
अच्छे शासन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।