श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों की आठ करोड़ रुपये की 10 संपत्तियां कुर्क

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
10 properties worth Rs 8 crore of suspected drug smugglers attached in Srinagar
10 properties worth Rs 8 crore of suspected drug smugglers attached in Srinagar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों की 10 अचल संपत्तियां कुर्क कर लीं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुर्क की गईं इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है।
 
प्रवक्ता के अनुसार, कुर्क की गईं 10 संपत्तियों में से दो महिलाओं के नाम पर दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि इन संपत्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध आय से खरीदा गया था।
 
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की गई।