प्रियंका गांधी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, पीड़ितों से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-07-2026
Priyanka Gandhi visits landslide-hit area in Wayanad, meets victims
Priyanka Gandhi visits landslide-hit area in Wayanad, meets victims

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को यहां कल्लाडी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनसे बातचीत की।
 
इस आपदा में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कांग्रेस नेता सुबह कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरीं और वहां से सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मेप्पडी स्थित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुईं।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के रास्ते में ‘वायनाड इंजीनियरिंग कॉलेज’ के छात्रों ने वाद्रा का स्वागत किया और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली में छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
 
इसके बाद वह अपराह्न दो बजे अनाक्कमपोयिल सुरंग सड़क परियोजना के निकट स्थित प्रभावित क्षेत्र पहुंचीं और हादसे में बाल-बाल बचे कुछ लोगों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी।
 
सूत्रों ने बताया कि उनका यहां विम्स अस्पताल में उपचाराधीन घायल लोगों से मिलने का कार्यक्रम है।
 
वायनाड और कोझीकोड जिलों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाई जा रही अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना स्थल पर सात जुलाई को हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गई थी।