नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन एवं नेतृत्व को देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, "राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लोगों के लिए साहस और उम्मीद की किरण है।"
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि "राष्ट्रपति मुर्मू ने गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए हमेशा समर्पित भाव से काम किया है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2022 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, सरलता और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।