मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
Prime Minister expresses grief over the loss of lives in the Mirzapur road accident, announces ex-gratia
Prime Minister expresses grief over the loss of lives in the Mirzapur road accident, announces ex-gratia

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
 
मिर्जापुर में बुधवार रात एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई इस दुर्घटना में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
 
प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।