बाजार की अनिश्चिता के चलते प्रेस्टीज ग्रुप ने आतिथ्य कारोबार का 2,700 करोड़ रुपये का आईपीओ टाला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
Prestige Group postpones Rs 2,700-crore IPO for hospitality business due to market uncertainty
Prestige Group postpones Rs 2,700-crore IPO for hospitality business due to market uncertainty

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स ने बाजार की अनिश्चित परिस्थितियों और अन्य वजहों का हवाला देते हुए अपने होटल कारोबार के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की सहायक इकाई प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड (पीएचवीएल) ने आईपीओ लाने के लिए पिछले साल अप्रैल में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा किया था।
 
कंपनी की सार्वजनिक निर्गम के जरिए 2,700 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना थी।
 
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने ''रणनीतिक विचारों और बाजार की अनिश्चित स्थितियों को देखते हुए डीआरएचपी वापस लेने'' का निर्णय लिया है।
 
पीएचवीएल बाजार की अनुकूल परिस्थितियों, आवश्यक मंजूरियों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अपने इक्विटी शेयरों के आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष नए सिरे से मसौदा दस्तावेज दाखिल करने पर विचार कर सकती है।