पावर मेक प्रोजेक्ट्स ने दूसरी तिमाही में कमाया 38.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
Power Mech Projects reports Q2 net profit of Rs 38.23 crore
Power Mech Projects reports Q2 net profit of Rs 38.23 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 38.23 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 33.26 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
 
पावर मेक प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,617.34 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,248.80 करोड़ रुपये थी।