कभी फिल्म इंडस्ट्री में थे लाइटमैन, बेटे को गिफ्ट की 2.30 करोड़ की BMW

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
Was once a lightman in the film industry, gifted his son a BMW worth Rs 2.30 crore
Was once a lightman in the film industry, gifted his son a BMW worth Rs 2.30 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

कहते हैं कि मेहनत और लगन से इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है। इसकी एक मिसाल पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के रहने वाले शम्सुद्दीन मिद्या हैं। कभी मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन के तौर पर काम करने वाले शम्सुद्दीन आज चावल के बड़े कारोबारी हैं। उनकी जिंदगी का सफर जितना दिलचस्प है, उतना ही चर्चा में उनका अपने बेटे को दिया गया तोहफा भी है। दरअसल, शम्सुद्दीन ने अपने 15 वर्षीय बेटे मोहम्मद तलहा को नौवीं कक्षा की हाफ ईयरली परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर करीब 2.30 करोड़ रुपये की BMW M4 कॉम्पिटिशन गिफ्ट की है। यह तोहफा मिलने के बाद तलहा और उनका परिवार चर्चा में आ गया है।
 
बेटे की ख्वाहिश की पूरी

शम्सुद्दीन मिद्या पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी इलाके के पराज गांव में रहते हैं। उनका बेटा मोहम्मद तलहा स्थानीय स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। पिता के मुताबिक, तलहा काफी समय से BMW M4 कॉम्पिटिशन खरीदने की इच्छा जता रहा था। तलहा ने अपने पिता से कहा था, 'अब्बा, मुझे एक BMW चाहिए।'
 
 
बेटे की इस ख्वाहिश को शम्सुद्दीन ने याद रखा। जब हाफ ईयरली परीक्षा में तलहा के अच्छे नंबर आए तो उन्होंने उसे यह महंगा तोहफा देने का फैसला किया। इसके बाद वह मुंबई गए और अंधेरी के एक शोरूम से नई BMW M4 कॉम्पिटिशन खरीदी। शुक्रवार को इस लग्जरी कार को एक खास कंटेनर में रखकर पराज गांव पहुंचाया गया। हालांकि, 15 साल की उम्र होने के कारण तलहा अभी खुद कार नहीं चला सकता।
 
कौन हैं शम्सुद्दीन मिद्या?

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी इलाके के पराज गांव के रहने वाले शम्सुद्दीन मिद्या पेशे से चावल कारोबारी हैं। उनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। साल 2003 में वह काम की तलाश में मुंबई पहुंचे थे, जहां फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन के तौर पर काम करते थे। करीब सात साल तक संघर्ष करने के बाद 2010 में गांव लौटे और चावल का कारोबार शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने तीन राइस मिल स्थापित कीं और अब वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर और दुबई जैसे देशों में चावल का निर्यात करते हैं। उनके पास रेंज रोवर, वोल्वो और थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
 
 
2003 में काम की तलाश में पहुंचे थे मुंबई

शम्सुद्दीन की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है। साल 2003 में वह काम की तलाश में मुंबई पहुंचे थे। वहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लाइटमैन के तौर पर काम किया। करीब सात साल तक मुंबई में रहने और काम करने के बाद 2010 में वह अपने गांव लौट आए। मुंबई से लौटने के बाद उन्होंने चावल का कारोबार शुरू किया। शुरुआत छोटे स्तर से हुई, लेकिन मेहनत और कारोबार को आगे बढ़ाने की लगन ने उन्हें सफलता दिलाई। आज वह चावल के बड़े कारोबारी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
 
 
घर में पहले से हैं कई महंगी गाड़ियां

शम्सुद्दीन को महंगी गाड़ियों का शौक है. उनके पास पहले से रेंज रोवर, वोल्वो, महिंद्रा थार और हुंडई  जैसी गाड़ियां हैं. अब BMW M4 कॉम्पिटिशन भी उनके कार कलेक्शन में शामिल हो गई है. उनकी गाड़ियों के नंबर प्लेट की भी एक खास बात है. कई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आखिरी तीन अंक 555 हैं. यह वही नंबर है, जो बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ियों के साथ भी जोड़ा जाता है. शम्सुद्दीन अपनी इस कामयाबी का श्रेय ऊपरवाले को देते हैं. उनका कहना है कि यह सब उसी की मेहरबानी से मुमकिन हुआ है.
 
 
तलहा का कहना है कि फिलहाल वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता है. उसने हफ्ते में एक दिन इस कार में बैठने का प्लान बनाया है. उस दिन पिता गाड़ी चलाएंगे और वह बगल वाली सीट पर बैठकर सफर का मजा लेगा. शम्सुद्दीन के मुताबिक, वह जरूरतमंद लोगों की मदद भी करते हैं. कई बार वह बिना किसी को बताए चुपचाप लोगों की हेल्प करते हैं. फिलहाल उनके बेटे को मिला यह महंगा तोहफा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 
 
 
संघर्ष से सफलता तक का सफर

एक समय मुंबई में फिल्मी दुनिया के पीछे रोशनी का इंतजाम करने वाले शम्सुद्दीन आज अपने कारोबार के दम पर एक सफल कारोबारी बन चुके हैं। उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, मेहनत और हौसले से जिंदगी की दिशा बदली जा सकती है। वहीं, बेटे को BMW देने का उनका फैसला भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। शम्सुद्दीन अपनी इस कामयाबी का श्रेय ऊपरवाले को देते हैं. उनका कहना है कि यह सब उसी की मेहरबानी से मुमकिन हुआ है.