कश्मीरी खानसामों ने वाजवान परोसने की समय सीमा तय की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-11-2026
Kashmiri chefs set a time limit for serving Wazwan
Kashmiri chefs set a time limit for serving Wazwan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कश्मीर के पारंपरिक रसोइयों ने बारात के आने में लेट लतीफी से परेशान होकर शादियों में ‘वाजवान’ परोसने के लिए रात 10 बजे की समय-सीमा तय कर दी है।

कश्मीर के पारंपरिक रसोइयों को ‘वाजा’ और पारंपरिक कश्मीरी व्यंजनों को सामूहिक रूप से ‘वजवान’ कहा जाता है।
 
शहर के राजौरी कदल इलाके में एक बारात घर में आयोजित सम्मेलन में, ‘वजवान’ को बनाने और उन्हें परोसने वाले रसोइयों (‘वज़ों’) ने उन ‘अमानवीय परिस्थितियों’ पर चर्चा की, जिनका सामना उन्हें शादियों और अन्य समारोहों में मेहमानों को खाना परोसते समय काम करना पड़ता है।
 
रसोइयों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि वे रात 10 बजे के बाद खाना नहीं परोसेंगे।
 
कश्मीर वाजा संघ के अध्यक्ष गुलाम नबी वाजा ने कहा कि उनके समुदाय ने बहुत लंबे समय तक इसे खामोशी से सहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ व्यंजन तैयार करने में कई घंटे लग जाते हैं, और आमतौर पर हम देर रात तक काम करते हैं। इसके बाद, हमें अपराह्न एक बजे से शाम छह बजे तक मध्यान्ह भोजन परोसना होता है, और फिर रात का खाना शुरू होता है।’’