आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को नगालैंड के अपने समकक्ष नेफ्यू रियो को जन्मदिन की बधाई दी।
शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रियो को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अहम सहयोगी बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘नगालैंड के माननीय मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और राजग के अहम सहयोगी नेफ्यू रियो जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि रियो के नेतृत्व में नगालैंड सफलता की नयी ऊंचाइयां छू रहा है और विकास के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है।
शर्मा ने कहा, ‘‘मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
रियो का जन्म 11 नवंबर 1950 को कोहिमा जिले के तुओफेमा में हुआ था।