आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
साल के 11वें महीने का 11वां दिन कई अच्छी-बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। कई महान विभूतियों ने 11 नवंबर को जन्म लिया और इस दिन तीन देशों को आजादी मिली।
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती 11 नवंबर को होती है, जिसे देश में ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।
देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1809 : केरल में वेलुत्तम्पि ने ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो 'कुण्डरा घोषणा' नाम से जानी जाती है।
1811 : कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1855 : जापान के एदो (वर्तमान टोक्यो) में लगभग सात तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद लगी आग से भारी तबाही हुई। विभिन्न ऐतिहासिक अनुमानों के अनुसार सात हजार से दस हजार लोगों की मौत हुई।
1888 : स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का सऊदी अरब के मक्का में जन्म। इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का हैदराबाद (सिंध) में जन्म।
1918 : पोलैंड स्वतंत्र देश घोषित। इसी दिन फ्रांस के कॉम्पिएन में जर्मनी और मित्र देशों के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके साथ प्रथम विश्व युद्ध की लड़ाई समाप्त हुई।
1922 : चिली के अटाकामा क्षेत्र में लगभग 8.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद सुनामी ने भी तबाही मचाई। करीब 700 लोगों की मौत हुई।
1943 : भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म।
1966 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया।
1973 : पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 : अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1982 : इजराइल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लोगों की मौत।
2000 : ऑस्ट्रिया के कापरून में एक केबल कार सुरंग में आग लगने से 155 स्कीइंग करने वाले लोगों की मौत हो गई। यह यूरोप की सबसे भयावह केबल कार दुर्घटनाओं में से एक थी।
2004 : फलस्तीनी नेता एवं फलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासिर अराफात का 75 साल की उम्र में निधन।
2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी एवं राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का निधन।
2019 : बांग्लादेश में बुलबुल तूफान से 13 लोगों की मौत।
2020 : तूफान वामको ने फिलीपीन में दस्तक दी। इसके कारण भीषण बाढ़ आई और 67 लोगों की मौत हुई।
2022 : नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 12 लोगों की मौत।
2024 : आइवरी कोस्ट में एक सड़क दुर्घटना में 21 लोगों की मौत, कई घायल। चीन के झुहाई शहर में एक व्यक्ति ने भीड़ पर कार चढ़ा दी जिससे 38 लोगों की मौत हुई और 48 घायल हुए।
2025 : तुर्किये का सैन्य विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोगों की मौत।