कलाम की पुण्यतिथि पर सियासत: भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी पर लगाए आरोप

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 28-07-2025
Politics on Kalam's death anniversary: BJP pays tribute, accuses Rahul Gandhi
Politics on Kalam's death anniversary: BJP pays tribute, accuses Rahul Gandhi

 

दिल्ली

भारत रत्न और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि भाजपा उन सभी महान विभूतियों को सम्मान देती है जिन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा, “कलाम साहब जैसे वैज्ञानिक, दूरदर्शी और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व पर पूरा देश गर्व करता है। उनकी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया, जबकि कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी ने इस दिन उन्हें याद तक नहीं किया। यह केवल दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं, बल्कि देश के महान वैज्ञानिक और जनप्रिय राष्ट्रपति का अपमान है।”

जमाल सिद्दीक़ी ने आगे कहा, “कांग्रेस ने हमेशा उन लोगों को प्राथमिकता दी है जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। कसाब को जेल में बिरयानी खिलाने वाली पार्टी, डॉ. कलाम जैसे राष्ट्रनायक को भूल जाती है। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। राहुल गांधी को देश की जनता और वैज्ञानिक समुदाय से माफ़ी मांगनी चाहिए।”

डॉ. कलाम की स्मृति में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में "कलाम को सलाम" नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने उनके जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विस्तार से याद किया।

कलाम को सलाम” अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं को डॉ. कलाम के विचारों और मूल्यों से प्रेरित करना है, ताकि वे एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।