31 जुलाई : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा, महान लेखक प्रेमचंद का जन्म

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-07-2025
July 31: Mahatma Gandhi left Sabarmati Ashram, great writer Premchand was born
July 31: Mahatma Gandhi left Sabarmati Ashram, great writer Premchand was born

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
 
देश के स्वतंत्रता संग्राम में 31 जुलाई के दिन का खास महत्व है. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी. इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना-बाना बुनना शुरू किया.
 
गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा.गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है.
 
31 जुलाई 2021 को तोक्यो में जमैका की इलेन थॉम्पसन-हेरा ने महिलाओं के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर की 33 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने 10.61 सेकंड का समय लिया जो ग्रिफिथ जॉयनर के 1988 सियोल ओलंपिक (1988) में बनाये 10.62 सेकंड के रिकॉर्ड से बेहतर था.
 
देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...
 
1658 : औरंगजेब ने स्वयं को मुगल सम्राट घोषित किया.
 
1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू.
 
1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म.
 
1924 : मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया.
 
1933 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा.
 
1940 : स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन.
 
1948 : भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना.
 
1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन.
 
1982 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.
 
1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत.
 
1993 : भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन.
 
2006 : फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी.
 
2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए.
 
2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया.
 
2010 : पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत.
 
2012 : अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में छह पदक (चार स्वर्ण और दो रजत) जीतने का कीर्तिमान बनाया.
 
2020 : पाकिस्तान ने अपनी दक्षिण पश्चिमी सीमा से अफगानिस्तान के एक सीमावर्ती शहर पर रॉकेट दागे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 घायल हो गए.
 
2021 : ब्रिटेन ने साइकिल चलाने, पैदल चलने को बढ़ावा देने के लिए 3.5 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया.
 
2022 : इंडोनेशिया के बाली में 117 मृतकों का हिंदू रीति-रिवाज से सामूहिक दाह संस्कार हुआ, कुछ परिवारों ने दाह संस्कार के लिए पांच साल से अधिक समय तक इंतजार किया.
 
2023 : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के राजनीतिक सम्मेलन पर आत्मघाती हमले में 54 लोगों की मौत.
 
2024 : ईरान की राजधानी में एक हवाई हमले में हमास का नेता इस्माइल हनियेह मारा गया.