राम मंदिर मामले पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच हो: कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
PM should break his silence on Ram Temple issue, conduct a Supreme Court-monitored probe: Congress
PM should break his silence on Ram Temple issue, conduct a Supreme Court-monitored probe: Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुप्पी तोड़ने चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो "चोरों" को उनका संरक्षण माना जाएगा।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में जांच में ‘‘बड़ी मछलियों’’ को बचाया गया है।
 
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तथा उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की।
 
रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मामले को ‘‘चंदा चोरी, आस्था धोखा’’ करार देते हुए कहा कि आरोप पत्र में सामने आए तथ्यों से विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच और ‘‘सरकारी लीपापोती’’ पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
 
उन्होंने आरोप पत्र में दर्ज घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि इस साल चार जून को गणना कक्ष के बाथरूम से 2.25 लाख रुपये मिलने का वीडियो ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय को भेजा गया था और अगले दिन उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई थी।