प्रधानमंत्री का इजराइल को आंख मूंदकर समर्थन भारतीय हितों के लिए हानिकारक: कांग्रेस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-06-2026
PM's blind support to Israel detrimental to Indian interests: Congress
PM's blind support to Israel detrimental to Indian interests: Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के लिए इजराइल सबसे बड़ा खतरा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इजराइल का आंख मूंदकर समर्थन करने से भारत के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान के बीच हुए हालिया समझौते का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इस समझौते का दुनिया भर में सतर्कता के साथ स्वागत किया गया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने "पूरे लेबनान को जला देने" की बात कही है, जिसकी व्यापक स्तर पर निंदा हुई है।
 
उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह मोदी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। प्रधानमंत्री का इजराइल का आंख मूंदकर समर्थन करना देश के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है, भले ही इससे 'मोदानी' साम्राज्य के हित सुरक्षित हो रहे हों।"
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शांति के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत सभी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने पर सहमति बनी है।