प्रधानमंत्री मोदी ने इराक के नए प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-05-2026
PM Modi congratulates new Iraqi Prime Minister on assuming office
PM Modi congratulates new Iraqi Prime Minister on assuming office

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अली फलीह काजिम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और कहा कि भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
 
इराक में अगली सरकार का नेतृत्व करने के लिए सर्वसम्मति वाले उम्मीदवार का चयन करने के उद्देश्य से समन्वय ढांचे के सदस्य दलों के बीच हफ्तों की आंतरिक चर्चा के बाद, व्यवसायी अल-जैदी प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के रूप में उभरे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इराक के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अली फलीह काजिम अल-जैदी को हार्दिक बधाई। भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है तथा सभी क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।’’
 
मोदी ने कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और हमारे दोनों देशों की साझा प्रगति एवं समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।’’