ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ खेलना भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ होगा: मुख्य कोच जमील

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-09-2026
Playing against Brazil and Uruguay will be a 'turning point' for Indian football: Head coach Jamil
Playing against Brazil and Uruguay will be a 'turning point' for Indian football: Head coach Jamil

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच खालिद जमील का मानना ​​है कि पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील और दो बार के विजेता उरुग्वे के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना सपना सच होने जैसा है और यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित होगा।

जमील का मानना ​​है कि इन मैच से भारत को अगले साल होने वाले एशिया कप क्वालीफायर की तैयारी में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘ यह भारतीय फुटबॉल के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’ होगा। हम पहली बार ब्राजील के खिलाफ खेलेंगे। हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। हमें सिर्फ एक ही बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत को आगे बढ़ना ही होगा।’’
 
जमील ने कहा, ‘‘हमारा मुख्य लक्ष्य 2027 में एशिया कप के लिए क्वालीफाई करना है। उससे पहले हमारा सामना मजबूत टीमों से होगा। यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत इन मैचों से नया इतिहास रचेगा। अगर कोई नकारात्मक बातें करता है, तो उसे चुप रहना चाहिए। हमें प्रशंसकों के समर्थन की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर दर्शक भारत का शत प्रतिशत समर्थन करेंगे तो खिलाड़ी प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’