मॉस्को
रूस के अमूर क्षेत्र में एक यात्री विमान का राडार से संपर्क टूट गया है, जिसमें कुल 49 लोग सवार थे। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
स्थानीय गवर्नर वैसिली ओर्लोव ने बताया कि यह विमान रूस-चीन सीमा के पास स्थित ब्लागावेश्चेंस्क शहर से तिंडा के लिए रवाना हुआ था। विमान में 43 यात्री, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे, और चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे।