तमिलनाडु में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.56 प्रतिशत मतदान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
37.56 percent polling in Tamil Nadu till 11 am
37.56 percent polling in Tamil Nadu till 11 am

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हुए मतदान में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली जहां लगभग 5.73 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 38 प्रतिशत ने पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 
भारत निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरुआती चार घंटों में मतदान प्रतिशत 37.56 रहा।
 
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब दो करोड़ मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
 
तिरुप्पुर जिले में सबसे ज्यादा 42.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
चेन्नई में 35.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मदुरै (36.22), कोयंबटूर (38.62) और मध्य में स्थित तिरुचिरापल्ली जिले (38.08) में भी अच्छा मतदान हुआ।
 
चेन्नई के कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी में 34.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां से उपमुख्यमंत्री और स्टालिन के बेटे उदयनिधि दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।