आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के साथ ही ओडिशा में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने के कारण राज्य सरकार ने मंगलवार को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तूफान के अगले 24 घंटे के भीतर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है।
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी. पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने शाम तक निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से कम से कम 48,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि गजपति और नबरंगपुर जिलों में सबसे अधिक करीब 11,000-11,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा जबकि मलकानगिरी, गंजाम, कोरापुट, रायगड़ा, कालाहांडी और नुआपाड़ा में भी निकासी अभियान जारी है।
वहीं, आठ जिलों में स्कूलों को मंगलवार और बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।