जम्मू कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार पर असंतोष के बीच नेकां ने गुल को पार्टी महासचिव नियुक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Amid discontent over cabinet expansion in Jammu and Kashmir, NC appoints Gul as party general secretary
Amid discontent over cabinet expansion in Jammu and Kashmir, NC appoints Gul as party general secretary

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ईदगाह से छह बार के विधायक मुबारक गुल के समर्थकों के बीच असंतोष को थामने की कोशिश के तहत मंगलवार को उन्हें पार्टी महासचिव नियुक्त किया।
 
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नीत मंत्रिपरिषद के विस्तार के तत्काल बाद फारूक अब्दुल्ला और वरिष्ठ नेता 'नवाई सुबह' स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां गुल को नेकां महासचिव नामित किया गया।
 
जब गुल से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया और वह सही समय आने पर इस बारे में बात करेंगे।
 
नेकां प्रवक्ता इमरान नबी डार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और ईदगाह के विधायक मुबारक गुल साहब को नया महासचिव नामित किया है। गुल साहब को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’
 
वर्ष 1987 से ईदगाह विधानसभा क्षेत्र से हर चुनाव जीतते रहे गुल महासचिव के तौर पर अली मोहम्मद सागर की जगह लेंगे। सागर को मंगलवार को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।
 
चार नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन जाने से पहले, गुल ने पत्रकारों से कहा था कि मंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।