आमजन जनगणना अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें : राज्यपाल बागडे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
People should actively participate in the census campaign: Governor Bagde
People should actively participate in the census campaign: Governor Bagde

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को लोगों से आगामी जनगणना अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक एक मई से 15 मई के बीच खुद गणना पोर्टल पर जाकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के विवरण दर्ज करें।
 
राज्यपाल ने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे और पहले चरण में मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आवास, सुविधाओं, संपत्ति एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी।
 
बागडे ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि एक व्यापक सामाजिक दस्तावेज है, जिसमें शिक्षा, रोजगार, लैंगिक अनुपात और जाति जैसी जानकारियां शामिल होती हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह अभ्यास लाभार्थियों को कल्याणकारी पहलों एवं विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही नागरिकों के लिए प्रभावी नीतियां बनाने में मदद करता है।