आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव के पलट जाने से भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।
वियतनामी न्यूज पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के अनुसार, एक ‘स्पीडबोट’ 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को लेकर 'होन मे रुट' से 'एन थोई पोर्ट' जा रही थी, तभी 'होन मे रुट न्गोई' से लगभग 400 मीटर दूर वह पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।
वियतनामी समाचार पोर्टल 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' के अनुसार, यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को लेकर हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह जा रही थी, तभी हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे नाव पर सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।
इस न्यूज पोर्टल के मुताबिक, इस घटना में कुल 15 लोगों की मौत हुई।
इससे पहले, हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा था कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा उसने इस घटना के सिलसिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं।
हालांकि, भारतीय दूतावास ने लोगों की मौत के बारे में अबतक कोई विवरण नहीं दिया है।
दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी।’’
उसने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।