नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद केरलम के 53 लोगों के फंसे होने का अनुमान : नोर्का रूट्स

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-08-2026
53 people from Kerala are believed to be stranded after devastating floods in Nepal: Norka Roots
53 people from Kerala are believed to be stranded after devastating floods in Nepal: Norka Roots

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद केरलम के बच्चों समेत करीब 53 लोगों के नेपाल में फंसे होने का अनुमान है। ‘नोर्का रूट्स’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नोर्का रूट्स केरल सरकार की वह एजेंसी है, जो विदेशों में रहने वाले केरल वासियों से जुड़े मामलों और उनके कल्याण से संबंधित सेवाओं का समन्वय करती है।
 
नोर्का रूट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश माधवन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बाढ़ के कारण फंसे केरलमवासियों से संबंधित 17 सूचनाएं मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। इन सूचनाओं को बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे तक एकत्र कर उन पर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इन सूचनाओं के आधार पर हमने परिवार के सदस्यों, वयस्कों और बच्चों समेत करीब 53 केरलमवासियों की पहचान की है।’’