आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट के नेताओं को “नजरबंद” रखा गया है और सेरामपुर में एक रैली में शामिल होने से रोका गया है।
ममता का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्ग पर कब्जा कर लिया।
‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ की प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें रैली के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी और उन्होंने पुलिस तथा भाजपा सरकार पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे “हमलों पर आंखें मूंद लेने” का आरोप लगाया।
बनर्जी ने रैली स्थल के लिये रवाना होने से पहला, “हमें नजरबंद करके रखा गया है। मुझे रैली वाली जगह पर जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन मैं जाऊंगी और रैली को संबोधित करूंगी। मुझे रोक सकें तो रोककर दिखाएं।