Parliament will also meet on Saturday and Sunday next week.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
संसद में इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को भी दोनों सदनों की बैठक आयोजित होगी।
लोकसभा में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदस्यों को सूचित किया कि बृहस्पतिवार, 19 मार्च और शुक्रवार, 20 मार्च के लिए निर्धारित सदन की बैठकें रद्द कर दी गई हैं। उनके स्थान पर शनिवार, 28 मार्च और रविवार, 29 मार्च को बैठकें होंगी जिनमें प्रश्नकाल नहीं होगा।
बृहस्पतिवार को उगादी उत्सव मनाया जाएगा, वहीं शुक्रवार को ईद-उल-फितर का अवकाश रहेगा।
राज्यसभा में इस बाबत घोषणा पहले ही की जा चुकी है।