Owner of Thane investment company booked for duping 10 investors of Rs 1.20 crore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शेयर और विदेशी मुद्रा कारोबार के जरिए आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 10 निवेशकों से 1.20 करोड़ रुपये की घोखाधड़ी करने के आरोप में दो वित्तीय निवेश कंपनी के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच निवेशकों को यह दावा कर लुभाया कि उसकी कंपनी शेयर और विदेशी मुद्रा कारोबार में सक्रिय है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने करीब एक वर्ष की निवेश योजनाएं पेश कीं और हर महीने पांच से छह प्रतिशत रिटर्न का वादा किया। उन्होंने बताया कि साथ ही, नये ग्राहकों को जोड़ने के लिए एजेंट का एक नेटवर्क भी संचालित किया।
अधिकारी ने बताया कि मामले के शिकायतकर्ता ने आरोपी की ट्रेडिंग योजनाओं में शुरुआत में 18 लाख रुपये का निवेश किया। उन्होंने बताया कि कंपनी ने उसे ब्याज के रूप में 7.2 लाख रुपये लौटाये, लेकिन मूलधन की शेष राशि और उस पर देय प्रतिफल का भुगतान नहीं किया।
उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की आगे की जांच और सत्यापन में पता चला कि कम से कम नौ अन्य निवेशकों से भी इसी तरह कुल 1.02 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।
अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू की विस्तृत प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात तथा महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
प्रादेशिक ठाणे