पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के पास 60,000 एकड़ से अधिक भूमि : मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-12-2025
Over 60,000 acres of land near Puri's Shree Jagannath Temple: Minister
Over 60,000 acres of land near Puri's Shree Jagannath Temple: Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
ओडिशा सरकार में कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के पास 60,426 एकड़ से अधिक भूमि और छह अन्य राज्यों में लगभग 400 एकड़ भूमि है।
 
हरिचंदन ने विधानसभा में बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक सुदर्शन हरिपाल के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही।
 
पुरी स्थित 12वीं शताब्दी का यह मंदिर श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1956 के अनुसार विधि विभाग द्वारा शासित है।
 
भगवान जगन्नाथ के नाम पर 60,426.943 एकड़ भूमि ओडिशा के 24 जिलों में स्थित है, जबकि मंदिर की 395.252 एकड़ भूमि छह राज्यों - पश्चिम बंगाल (322.930 एकड़), महाराष्ट्र (28.21 एकड़), मध्य प्रदेश (25.11 एकड़), आंध्र प्रदेश (17.02 एकड़), छत्तीसगढ़ (1.7 एकड़) और बिहार (0.27 एकड़) में पाई गई है।
 
मंत्री ने बताया कि 38,061.792 एकड़ के संशोधित भूमि रिकॉर्ड वर्तमान में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए), पुरी के पास हैं।
 
उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्यों में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के कई मामले भी सामने आए हैं।