संसद परिसर में विपक्षी दलों का प्रदर्शन, शाह और प्रधान के इस्तीफे की मांग

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-07-2026
Opposition parties protest in Parliament premises, demanding resignation of Shah and Pradhan
Opposition parties protest in Parliament premises, demanding resignation of Shah and Pradhan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विपक्ष के कई दलों के नेताओं ने ‘नीट’ प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में बुधवार को संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।
 
विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
 
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), वाम दलों, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
 
इससे पहले, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई दलों के सदन के नेताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में बैठक की। सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए आयोजित इस बैठक में राहुल गांधी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।