विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-07-2026
Opposition insults Sanatan tradition, BJP is saving India's heritage: Yogi Adityanath
Opposition insults Sanatan tradition, BJP is saving India's heritage: Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सनातन परंपराओं का अपमान करने और प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
आदित्यनाथ बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र/स्वीकृति पत्र/चेक/आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री कैशलेस मेडिकल कार्ड/चाबियां और टूल किट बांटने के बाद बांदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने हिंदू परंपराओं और सनातन धर्म को अपमानित करना एवं उसे कोसना ही अपना 'एकमात्र ध्येय' बना लिया है तथा वे नहीं चाहते कि भारत एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बने।
 
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर अच्छा नहीं लगता, उन्हें काशी में काशी विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता, उन्हें मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का भव्य धाम, चित्रकूट धाम के सौंदर्यीकरण के लिए किए जाने वाले प्रयास भी अच्छे नहीं लगते।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरासत के संरक्षण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिये जन प्रतिनिधियों द्वारा जो धन प्रदान किया जाता था उसे सपा के शासनकाल में कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने के लिये खर्च किया था।
 
आदित्यनाथ ने कहा,‘‘ सपा को कब्रिस्तान से प्यार है इसलिए वह राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य और चित्रकूट धाम के विकास का विरोध करते हैं।’’