Only followers of 'Sanatan Dharma' will touch Durga idols during immersion: Shubhendu
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सिर्फ ‘सनातन धर्म’ को मानने वालों को ही हुगली नदी में विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को छूने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाना चाहिए।
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद और कोलकाता नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे के साथ मुख्यमंत्री ने बाबूघाट पहुंचकर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उसी दौरान ये टिप्पणी कीं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वालों की पहचान सुनिश्चित की जाए। सिर्फ ‘सनातन धर्म’ का पालन करने वाले लोग ही प्रतिमाओं को छुएंगे। इसमें कोई सांप्रदायिक बात नहीं है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं और विसर्जन विधि के धार्मिक महत्व दोनों को ध्यान में रखते हुए इस साल व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘विसर्जन की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें उन परंपराओं, शास्त्रों और नियमों का पालन करना होगा जिनका अनुसरण हजारों वर्षों से किया जा रहा है। यह एक त्योहार है, लेकिन मुख्य रूप से यह एक धार्मिक कार्यक्रम है।’’