आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक शिविर के अंदर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद निवासी हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह मंगलवार देर रात शोपियां स्थित ज़ैनापोरा सीआरपीएफ शिविर में बेहोश हो गए।
सिंह को ज़ैनापोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।