शाह का ‘लेक्चर’ सुनने में दिलचस्पी नहीं, सिर्फ यह बताएं कि ‘गोली चलाने’ का आदेश किसने दिया: राहुल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Not interested in listening to Shah's 'lecture', just tell who gave the order to 'shoot': Rahul
Not interested in listening to Shah's 'lecture', just tell who gave the order to 'shoot': Rahul

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष को उनका ‘‘लेक्चर’’ सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ यह बताना चाहिए कि दिल्ली में छात्रों पर ‘‘गोली चलाने’’ का आदेश किसने दिया था।

उन्होंने कहा कि यदि शाह ने आदेश दिया था तो वह दोषी हैं और यदि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी तो ‘अक्षम’ हैं तथा इन दोनों ही परिस्थितियों में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
 
गांधी ने कहा, ‘‘पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और मैंने संवाददाता सम्मेलन किया तथा अन्य विपक्षी दलों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि शाह की काल्पनिक बातें सुनने में हमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हम उनका लेक्चर सुनने में दिलचस्पी नहीं है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दिलचस्पी सिर्फ एक साधारण सवाल में है। और जब मैं ‘हम’ कहता हूं, तो इसका मतलब इस देश की युवा पीढ़ी से है। सवाल यह है कि दिल्ली में छात्रों पर गोली किसने चलवाई? एक छात्र को किसने अंधा कर दिया? छात्रों पर लाठियां चलाने का आदेश किसने दिया?’’
 
उनका कहना था कि यह तो स्पष्ट है कि आदेश को गृह मंत्रालय ने लागू किया था।