नेटवर्क18 का समाचार कारोबार में नेतृत्व मजबूत करने, नए क्षेत्रों में विस्तार पर जोर: चेयरमैन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-08-2026
Network18's focus is on strengthening leadership in the news business and expanding into new areas: Chairman
Network18's focus is on strengthening leadership in the news business and expanding into new areas: Chairman

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मीडिया कंपनी नेटवर्क18 अगले एक साल में समाचार कारोबार में अपनी स्थिति और मजबूत करने के साथ इससे जुड़े नए क्षेत्रों में विस्तार करेगी। कंपनी ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

कंपनी के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल और अस्थिर एवं अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बीच कंपनी अधिक चुस्त और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप संगठन तैयार करना चाहती है।
 
नेटवर्क18 को नए उत्पादों, क्षेत्रीय विस्तार और दर्शकों से बेहतर जुड़ाव के जरिये अधिक विविध और मजबूत कारोबार मॉडल तैयार करने में महत्वपूर्ण अवसर दिखाई दे रहे हैं।
 
जैनुलभाई ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान आने वाले वर्ष में प्रदर्शन के स्तर को और बेहतर करने, समाचार कारोबार में अपनी नेतृत्व स्थिति मजबूत करने और इससे जुड़े नए क्षेत्रों में सोच-समझकर विस्तार करने पर रहेगा।’’
 
उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मजबूत ब्रांड, दर्शकों से जुड़ी जानकारी और डिजिटल क्षमताओं का लाभ उठाकर अधिक चुस्त तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप संगठन तैयार करेगी।