NDA candidates for four Guwahati seats hold joint rally before filing nominations
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सत्तारूढ़ गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए, गुवाहाटी की चार विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों ने सोमवार को शहर की सड़कों पर रैली निकाली और अपना नामांकन दाखिल किया।
रैली का नेतृत्व भाजपा के उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर), दिप्लु रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी) और विजय गुप्ता (सेंट्रल गुवाहाटी) और उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के तपन दास (दिमोरिया) ने किया।
गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की पांचवीं सीट कामरूप (महानगर) से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा उम्मीदवार हैं।
शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।
भाजपा और अगप के समर्थक सुबह से ही शहर के खानापारा मैदान में जुटने लगे।
एक वाहन में सवार होकर उम्मीदवारों ने जिला आयुक्त कार्यालय की ओर रैली निकाली, समर्थक पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते रहे।
अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को सीमित संख्या में लोगों के साथ जिला आयुक्त कार्यालय तक पैदल ही जाना होगा।