एनबीसीसी को सेशेल्स में 1,008 किफायती आवास बनाने का ठेका मिला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
NBCC bags contract to build 1,008 affordable houses in Seychelles
NBCC bags contract to build 1,008 affordable houses in Seychelles

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सेशेल्स में 1,008 किफायती आवास विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
 
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने सेशेल्स गणराज्य की सरकार के साथ ‘इले ऑरोर हाउसिंग परियोजना’ के निर्माण के लिए समझौता किया है। इस परियोजना में संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ 1,008 किफायती आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
 
इस परियोजना के लिए भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) द्वारा 7.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा (लाइन ऑफ क्रेडिट) उपलब्ध कराई जाएगी।
 
सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिले और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के. पी. महादेवस्वामी की मौजूदगी में 29 जुलाई को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
 
एनबीसीसी, परियोजना प्रबंधन परामर्श एवं रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है।