नैक पैकेजिंग का शेयर निर्गम मूल्य केमुकाबले करीब 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-07-2026
NAC Packaging shares listed with a gain of nearly 11 per cent over the issue price.
NAC Packaging shares listed with a gain of nearly 11 per cent over the issue price.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पैकेजिंग समाधान प्रदाता नैक पैकेजिंग लिमिटेड का शेयर अपने 170 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में करीब 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर 186 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य की तुलना में 9.41 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 12.94 प्रतिशत चढ़कर 192 रुपये पर पहुंच गया।
 
एनएसई पर शेयर 188 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 10.58 प्रतिशत अधिक है।
 
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,275.99 करोड़ रुपये रहा।
 
नैक पैकेजिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 83.33 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 439.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 161-170 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
 
आईपीओ 380 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 35 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था।
 
नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी स्थित बोरिसाना में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा जबकि शेष राशि को सामान्य कॉर्पोरेट कामकाज के लिए रखा जाएगा।