मुंबई: 21 घंटे से अधिक लंबी विसर्जन यात्राओं के बाद मुंबई ने गणपति प्रतिमाओं को दी विदाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-09-2026
Mumbai: Mumbai bids farewell to Ganpati idols after over 21-hour-long immersion processions
Mumbai: Mumbai bids farewell to Ganpati idols after over 21-hour-long immersion processions

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 मुंबई में 21 घंटे से अधिक समय तक की विसर्जन यात्राओं के बाद लालबागचा राजा और चिंचपोकलीचा चिंतामणि जैसी प्रसिद्ध गणपति प्रतिमाओं का समुद्र में विसर्जन किया गया।
 
मुंबई में गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के दिन शुरू हुई थीं। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात चलती रहीं जिसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
लालबागचा राजा की प्रतिमा का पूर्वाह्न करीब 10:50 बजे अरब सागर में विसर्जन किया गया। भारी भीड़ के बीच पारंपरिक पूजा और आरती के बाद प्रतिमा को एक बजरे पर रखा गया। इसके बाद स्थानीय मछुआरों और श्रद्धालुओं की मदद से प्रतिमा को समुद्र के गहरे पानी में ले जाया गया, जहां प्रतिमा का अंतिम विसर्जन हुआ।
 
खास बात यह रही कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी भी विसर्जन के दौरान बजरे पर मौजूद थे। अनंत अंबानी गणेश उत्सव के दौरान कई बार लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचे और विसर्जन यात्रा में भी शामिल हुए।