मुंबई में जन्मीं इंजीनियर-वैज्ञानिक को ‘यूटी ऑस्टिन स्कूल ऑफ नर्सिंग’ का अंतरिम डीन नियुक्त किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-03-2026
Mumbai-born engineer-scientist appointed interim dean of UT Austin School of Nursing
Mumbai-born engineer-scientist appointed interim dean of UT Austin School of Nursing

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
इंजीनियर से नर्स वैज्ञानिक बनीं भारतवंशी डॉ. कविता राधाकृष्णन को ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय ने 11 मार्च, 2026 से प्रभावी रूप से ‘स्कूल ऑफ नर्सिंग’ का अंतरिम डीन नियुक्त किया है।

यह अमेरिका के प्रमुख नर्सिंग संस्थानों में से एक है और इस नियुक्ति को भारतीय अमेरिकी शैक्षणिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
 
मुंबई में जन्मीं डॉ. राधाकृष्णन का करियर बहुविषयक सफलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के बाद वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका चली गईं।
 
बोस्टन के एक अस्पताल में स्वयंसेवी के रूप में काम करने के दौरान उनके करियर में एक नया मोड़ आया, जिसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट से नर्सिंग साइंस में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2012 में यूटी ऑस्टिन के संकाय में कार्यभार संभाला और हाल में उन्हें ‘सिग्मा थीटा टाऊ इंटरनेशनल नर्स रिसर्चर हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है।
 
राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘नवप्रवर्तकों के इस समुदाय का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’