क्या मंत्री संक्षिप्त जवाब देने की कोशिश नहीं कर सकते: बिरला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-03-2026
Can't the minister try to give a brief answer: Birla
Can't the minister try to give a brief answer: Birla

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल में सदस्यों से संक्षिप्त प्रश्न पूछने और मंत्रियों से छोटे जवाब देने का अपना आग्रह दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि क्या मंत्री ‘‘संक्षिप्त जवाब देने की कोशिश नहीं कर सकते।’’
 
प्रश्नकाल में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य जीएम हरीश बालयोगी के पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
 
इस दौरान बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘‘आप भाषण क्यों दे रहे हैं। आप तो जवाब दो।’’
 
इसके बाद जब वर्मा दूसरे पूरक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे तो अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आप लोग संक्षिप्त जवाब देने की कोशिश नहीं कर सकते। मैंने कितनी बार सदन में यह आग्रह किया है। हर बार विस्तृत जवाब देते हो आप। जितना (सदस्य) पूछें आप उतना जवाब दे दो।’’
 
इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होने के दौरान भी बिरला ने सदस्यों से संक्षिप्त प्रश्न पूछने और मंत्रियों से उनके संक्षिप्त जवाब देने का अपना आग्रह दोहराया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा प्रयास है कि प्रश्नकाल में सूचीबद्ध सभी 20 पूरक प्रश्न आ जाएं।’’
 
उन्होंने दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल समाप्त होने से पहले एक सदस्य को आज का अंतिम पूरक प्रश्न पूछने का निर्देश देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा, ‘‘समय कम है, मत्रीजी को लंबा जवाब देना है।’’