आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि जनता दल (सेकुलर) के शीर्ष नेता नीतिगत मुद्दों की गहरी समझ व वंचितों की सेवा के जज्बे के लिए जाने जाते हैं।
सोमवार को 93 वर्ष के हुए देवेगौड़ा एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर में उन्होंने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। नीतिगत मुद्दों की गहरी समझ और वंचितों की सेवा के प्रति उनका समर्पण उन्हें सबसे अलग बनाता है। ईश्वर से उनकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’