आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है।
उन्होंने 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले यह भी कहा कि शिक्ष में क्रांति का वक्त आ गया है।
राहुल गांधी पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित धांधलियों के विषय पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। इसके तहत पिछला कार्यक्रम राजस्थान के कोटा में आयोजित किया गया था।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए ‘‘भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती और बेईमान’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।