आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है।
भारत ने हांगकांग में आयोजित की गई चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर चीन (14 स्वर्ण, नौ रजत, दो कांस्य) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।’’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारतीय टीम को बधाई दी।
शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को बधाई। 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने की आपकी उपलब्धि भारत की अपार खेल प्रतिभा का प्रमाण है, जो पूरे देश के अनगिनत खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’’
जापान 18 पदकों (पांच स्वर्ण, पांच रजत, आठ कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
एयरलाइन क्षेत्र के लिए अवधि पहले वितरण की तिथि से सात वर्ष होगी। इसमें दो वर्ष का स्थगन शामिल है। एमएसएमई और गैर-एमएसएमई के लिए यह पहले वितरण की तिथि से पांच वर्ष होगी, जिसमें एक वर्ष का स्थगन शामिल है।
फरवरी में शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम) और एयरलाइन कंपनियों को भारी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
ईसीएलजीएस को पहली बार मई, 2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान आर्थिक संकट को कम करने के लिए पेश किया गया था।