नैनीताल में आपदा प्रबंधन ‘मॉकड्रिल’ देखने जा रहा किशोर कोसी नदी के तेज बहाव में बहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-07-2026
 'mock drill' in Nainital was swept away by the strong current of the Kosi river.
'mock drill' in Nainital was swept away by the strong current of the Kosi river.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तराखंड में नैनीताल जिले के बेतालघाट इलाके में आपदा प्रबंधन ‘मॉकड्रिल’ देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर की कोसी नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार को हादसे के बाद बचाव दलों ने तत्काल अभियान चलाकर किशोर विशाल सिंह को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
जानकारी के अनुसार, शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी क्षेत्र के पास पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन की ‘मॉकड्रिल’ आयोजित की जा रही थी जिसे देखने के लिए कोसी नदी के पार स्थित सिमलखा गांव का रहने वाला विशाल अपने घर से वहां जा रहा था।
 
इस दौरान नदी पार करते समय विशाल का संतुलन बिगड़ गया और वह कोसी नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया और उसे नदी से बाहर निकाला, विशाल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।