मिसिंग छात्र संगठन ने असम को अरुणाचल से जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध कीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-08-2026
Missing Students' Organisation blocks roads connecting Assam with Arunachal Pradesh
Missing Students' Organisation blocks roads connecting Assam with Arunachal Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
असम में मिसिंग समुदाय के शीर्ष छात्र संगठन ‘टाकाम मिसिंग पोरिन केबांग’ (टीएमपीके) ने अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा पर गोलीबारी की घटना के विरोध में बुधवार को अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी। इस घटना में 12 स्थानीय लोग घायल हो गए थे।
 
टीएमपीके ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के तहत प्रदर्शनकारियों ने अंतर-राज्यीय सीमा पर मुख्य प्रवेश बिंदुओं को अवरुद्ध कर दिया, जिनमें द्वारमुख-बांदरदेवा, धेमाजी में रुक्सिन, लखीमपुर में बांदरदेवा, गोहपुर में सोलेन्गी और विश्वनाथ में पाभोई की सड़कें शामिल हैं।
 
धेमाजी जिले में सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा पर जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे।