Mehbooba raises questions on NC and BJP's performance in Jammu and Kashmir, alleges double standards
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अधिकारियों पर राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों को लेकर ‘‘दोहरे मापदंड’’ अपनाने का आरोप लगाया।
महबूबा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वही पुलिस जो पीडीपी को जनहित के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अपने कार्यालय से बाहर निकलने की अनुमति नहीं देती, उसने भाजपा और नेकां दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन करने में मदद की।’’
पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी लाल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक बड़े प्रदर्शन के बाद आई। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी राजबाग में केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्र पर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।