योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के कई नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-07-2026
Many leaders of Uttar Pradesh including Yogi Adityanath
Many leaders of Uttar Pradesh including Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’
 
योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।’’
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘आपका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दूरदर्शी सोच देश को नयी शक्ति और गौरव प्रदान कर रहा है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की ऊर्जा प्रदान करें।’’
 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!’’