आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तबादला किया और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और उन्हें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अधिसूचना में बताया गया कि इसके साथ ही एच. आर. श्रीनिवास को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया। अधिसूचना के अनुसार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में प्रधान सचिव बनाया गया है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘और, जब बात यूएएस रोधी प्रणाली की आती है, तो यह चूहे-बिल्ली के खेल जैसा है। आप एक क्षेत्र में तकनीक विकसित करते हैं, तो उसके साथ-साथ प्रतिरोधी तकनीक भी विकसित होनी चाहिए। क्योंकि खेल इसी तरह खेला जा सकता है, अन्यथा एक पक्ष को पूर्ण लाभ होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा बल बनाम बल की लड़ाई नहीं हो सकती। यह बल बनाम रक्षा और अन्य का मुकाबला होना चाहिए।’’
वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने पिछले वर्ष मई में भारत द्वारा की गई निर्णायक सैन्य कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना की अहम भूमिका को भी याद किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि इसमें समन्वय था। समन्वय के बिना, केंद्रीय एजेंसी के समन्वय के बिना, और एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस) के एक तंत्रिका केंद्र के रूप में काम किए बिना, चाहे वह यूएएस रोधी कार्रवाई हो, हथियार या विमान रोधी कार्रवाई हो, यह संभव नहीं होता।’’
एयर चीफ मार्शल ने कहा, ‘‘हम सफल रहे... उनका कोई भी हथियार लक्ष्य पर नहीं गिरा। उनकी कोई भी यूएएस प्रणाली लक्ष्य को भेद नहीं सकी, क्योंकि हम उसी तरह से काम कर रहे थे जो सही तरीका है।’’